Skip to main content

हरिवंशराय बच्चन

" लहरों से डर कर नौका पार नही होती
कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती "

"नन्ही चींटी जब दाना लेकर चलती है
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विशवास रगों में साहस भरता है
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना न अखरता है
आखिर उसकी मेहनत बेकार नही होती
कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती"

"डुबकियां सिधु में गोताखोर लगाता है
जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नही सहज ही मोती गहरे पानी मे
बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुठ्ठी उसकी खाली हर बार नही
कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती"

"असफलता एक चुनौती है स्वीकार करो
क्या कमी रह गयी देखो और सुधार करो
जब तक न सफल हो नीद चैन को त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़ कर मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नही होती
कोशिश करने वालो की कभी हार नही होतो"

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog